ग्रामीणों को साप्ताहिक बाजार से वापिस आ रही थी गाड़ी, नियंत्रण खोने के चलते गाड़ी पलटी

By
Advertisement
Advertisement

बस्तर ब्रेकिंग

थाना दरभा क्षेत्र की घटना है

चांदामेटा से कोलेंग जाते समय एक वाहन के पलटने की हृदय विदारक घटना की सूचना प्राप्त हुई।

इस घटना में 4 लोगों की मौत एवं 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सीआरपीएफ के जवानों ने सभी घायलों का रेस्क्यू किया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दरभा के चांदामेटा से ग्रामीणों से भरी गाड़ी कोलेग के साप्ताहिक बाजार के लिए निकली थी, जैसे ही गाड़ी बाजार से कुछ दूरी पहले ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण कही दिया, जिसके बाद गाड़ी खाई में जा गिरी,

जिसके बाद वाहन में बैठे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना में 3 महिला व 1 पुरुष की मौत हुई है, वही 35 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही 108 की 4 एम्बुलेंस घटना स्थल जा पहुँची, वही घायलों को पहले कोलेग स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, वही 4 मृतकों के शव का पीएम किया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *