गेवरा खदान में भरा पानी-मलबे में दबा वाहन

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा खदान में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले की एसईसीएल गेवरा कोयला खदान में भारी जलभराव हो गया है, जिससे कई भारी वाहन और मोटर पंप पानी व मलबे में दब गए।

शहर के मुख्य मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति बनी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।कोरबा-पश्चिम क्षेत्र की गेवरा परियोजना जो एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक है, यहां बारिश का पानी भर जाने से खनन कार्य प्रभावित हुआ है। खदान के भीतर पानी और मलबे के कारण कई भारी मशीनरी और मोटर पंप फंसे हुए हैं।

एसईसीएल के पीआरओ सनीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के दौरान खुली खदानों में पानी जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले की तैयारियों के कारण स्थिति को सफलता पूर्वक संभाला गया है। उन्होंने यह भी बताया कि निष्कासन प्रणाली से पानी तेजी से बाहर निकाला जा रहा है और अब स्थिति सामान्य है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *