गुवा गोलीकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दी समाधी स्थल पर श्रद्धांजली

Advertisement

153 करोड़ की परिसंपतियों का वितरण व शिलान्याश किया और कहा झारखंड को सोने की चिड़िया कहा जाता है क्योंकि इस राज्य में देश का सबसे ज्यादा खनिज संपदा है,

चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा झामुमो की जीत में मानकी मुंडा की अहम भूमिका

चक्रधरपुर। पश्चिम सिहंभूम के गुवा गोली कांड के शहीदों की बरसी पर रविवार को समाधी स्थल पर मुख्य मंत्री हेमंत सोरोन ने शहीदों को श्रद्धाजली दी। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक नीरल पूर्ति, सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने गुवा फूटबाल मैदान में 153 करोड़ परिसंपतियों का वितरण और शिलान्याश किया जिसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर हेमंत सोरेन कहा कि झारखंड सोने की चिड़िया है क्योंकि देश की सबसे अधिक खनिज संपदा इसी राज्य में मौजूद है। लेकिन विपक्ष से इसे पंगू बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश का दिशा निर्धारण करने वाले अगर सही नीति बनाते तो आज राज्य में पलायन जैसी समस्या नहीं होता।

उन्ंहोने कहा कि भारत सरकार की एजेंसियां यहां से मजदूरों को भर कर दूसरे राज्यों में ले जा रही है लेकिन उनके उत्थान्न के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा केंद्र सरकार मेरे पीछे पड़ी हुई है। झूठा आरोप लगाना शुरु कर दिया है। बे वजह दर्जनों केस दर्ज कर दिया। मुझे झूठा आरोप लगाकर जेल में डाल दिया। अब पुन: सीबीआई लगा दिया है। 2 साल करोना में बर्बाद हो गया 2 साल मेरे पीछे चुहा बिल्ली का खेल चल रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष मेरा पूरा परिवार को जेल में डालने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि न जेल से डरा झारखंड न फांसी से डरा है झारखंड न गोली से डरा है झारखंड। मुझे जेल में डालने के लिए सात सात मुख्यमंत्री मेरे पीछे लगा दिए गए हैं। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि झारखंड के 14 लोक सभा सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत होगी। राज्य का प्रत्येक जनता हेमंत सोरेने के साथ डट कर खड़े हैं। चाहे बाढ़ आए या टूफान आए हम रुकने वाले नहीं है।

इस राज्य की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेने के सात खड़ी है। जोबा माझी ने कहा कि ऐसे तो झारखंड में कई टाईगर घूम रहें है लेकिन झारखंड का असली टाईगर हेमंत सोरेन है। इस अवसर पर खरसांवां के विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि मिडिया में मेरे बारे में भाजपा में जाने की गलत खबरे आ रही है। लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया है कि जब तक वे जिंदा रहेंगें वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिपाही बन कर रहेंगे वे भाजपा जैसे बेईमान पार्टी में नहीं जाएंगे।

इस अवसर पर चकधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जीत पर कहा कि इसमें मानकी मुंडा की भूमिका सराहनीय रही है। झारखंड के विकास के लिए पन्ना भर भर कर योजनाएं बनाई गई और इसे लागू की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है पिछले साल हमलोगों ने मानकी मुंडा के बीच मोटरसायकिल का वितरण किया था। एक साल हो गया मानकी मुंडा के लिए भी कुछ अच्छी योजनाओं पर विचार किया जाना चाहिए । इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री चंपेई सोरेन विधायक सोनाराम सिंकु सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *