गुरु गोविंद सिंह वार्ड में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान

By
Advertisement
Advertisement


जगदलपुर- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।इसमें हर तबके के लोग जुड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम लोगों मे देशभक्ति की अलख जगा रहा है। देश की आजादी के लिए शहीद हुए सभी वीरों का भी स्मरण करते हुए देशभक्ति नारे से जन जागरण एवं देशभक्ति जागने का कार्य किया जा रहा है।

गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुई।जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम नारों के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।

इस अभियान में मुख्य रूप से संग्राम सिंह राणा, ममता सिंह राणा,बिजली बैध,सुरेश कश्यप, गोविंद राव, दिव्यराज सिंह राणा, सुनीता व स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *