चक्रधरपुर। बुधवार को अमावस्या तिथि पर सुबह 8.00 बजे से गायत्री प्रज्ञापीठ, चंद्री ,चक्रधरपुर मे सामूहिक श्राद्ध तर्पण अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें काफी मात्रा में श्रद्धालु भाग लिए।श्राद्ध तर्पण अपने पितरों को तृप्त करने हेतु प्रार्थना किया गया। सभी परिजन भारतीय वेशवूषा में शामिल होकर श्रद्धा व्यक्त किये। जिसमें हमारे सम्मानीय अतिथि श्री समीर कुमार सिंह पश्चिम सिंहभूम जिला समन्वयक भी श्राद्ध तर्पण में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु टाटानगर से गायत्री शक्तिपीठ के परिवारजक श्री सियाराम पंडित एवं चक्रधरपुर से श्री दिनेश प्रधान और डॉक्टर मनोज प्रधान जी के द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस श्राद्ध तर्पण में निम्नलिखित श्रद्धालु शामिल हुए – (1) श्यामराईडीह से सुदामा शेखर महतो,अपराजित महतो एवं सपरिवार (2)सोनुआ बेलपोस से हीरालाल महतो ,देवकी महतो एवं सपरिवार (3) चाईबासा से गुलाबी महतो एवं अन्य (4) बढ़ाबाम्बो से उमाकांत महतो एवं सपरिवार (5)गोइलकेरा से तीन परिजन श्रीमती शारदा देवी,परमेश्वरी देवी ,विजय कुमार (6) ओटार से संतोषी महतो ,ज्योति महतो एवं सपरिवार (7) राजेंद शर्मा (8)के.दुर्गा राव (9) गोइलकेरा से राजेंद्र अंगरिआ (10) चाईबासा से सुखलाल (11) बनेश्वर महतो एवं परिवार (12) गोविंद चंद्र महतो एवं सपरिवार (13) महेन्द्र महतो (14) बिनोद महतो (15) सिंधु महतो (16) जगदीश महतो एव सपरिवार (17) सुहिता देवी (18)प्रतिमा देवी (19 सीनी से पी. के.मंडल (20) गायत्री प्रज्ञापीठ के प्रज्ञा पीठ के वरिष्ठ श्री रतिकांत महतो एवं मुख्य ट्रस्टी श्री सुशांत मुखर्जी (21) सरोज कुमार महतो (22) बिनोद शर्मा एवं अन्य लोग कुल 55 श्रद्धालु शामिल हुए।


