गाय बैल को बूचड़खाना ले जाते एक गौ तस्कर गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

थाना रामानुजगंज
जिला बलरामपुर रामानुजगंज

अपराध क्रमांक 85/25 धारा 4,6,10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम

थाना रामानुजगंज पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 22 रास गाय बैल एवं बछड़े किए गए जप्त।

नाम गिरफ्तार आरोपी – घूर बिगन घासी पिता जोखन घासी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नगरा थाना रामानुजगंज।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 02.06.2025 को रात करीबन 08.30 बजे आरोपी घूर बिगन घासी और घुमा राम, दोनो 22 नग गौवंशी पशुओं को हांकते हुए कन्हर नदी होते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे जिसके संबंध में ग्रामीणों से थाना रामानुजगंज में सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर झारखंड के बूचड़खाना ले जाना बताया गया ,

पूछताछ के दौरान आरोपी धूमा घासी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। जिसके बाद 22 नग गौ वंश को घूर बिगन के कब्जे जप्त कर थाना रामानुजगंज पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 85/25 धारा 4,6,10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी घूर बिगन घासी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।*

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *