गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं – अमोदी में बोले कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी

By
Advertisement
Advertisement

IIT चयन, सायकल वितरण, वृक्षारोपण से लेकर सम्मान समारोह तक..गुरु खुशवंत साहेब जी की गरिमामयी मौजूदगी में सफल आयोजन

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में गुरु खुशवंत साहेब जी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश”

टैलेंट को सलाम – गुरु साहेब जी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, दिव्यांगों को बांटे सहायक किट

आरंग/अमोदी – विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम अमोदी स्थित शासकीय विद्यालय प्रांगण में गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी थे।

गुरु साहेब जी ने इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान व होनहार छात्र–छात्राओं को प्रस्तति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, नि:शुल्क सायकल वितरण कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

गुरु साहेब जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि – गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता है तो उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की। शिक्षा ही जीवन को दिशा देती है और सामाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत माध्यम है।”


नकार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गुरु साहेब जी ने वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित जनसमुदाय से पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।



विशेष रूप से ग्राम चिखली निवासी संजय बंजारे, जिन्होंने IIT में 1907वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया,उन्हें मंच से सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक किट वितरित किया गया। कार्यक्रम में गणवेश, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया गया।


इस गरिमामयी समारोह में जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब,मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ,आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू,जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर,साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पालकगण, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र ग्रामवासीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *