गांजा तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों को सुंदरगढ़ उड़ीसा से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस ,गिरफ्तार कर भेजा जेल

3 Min Read
Advertisement

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव, मोहनीपूरी में गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –
1️⃣ नूरपति यादव (27 वर्ष)
2️⃣ गुलाबी उर्फ गुलापी यादव (42 वर्ष)
3️⃣ शांति उर्फ नूरो बाई (24 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम कुकरगांव, मोहनीपुरी, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।


घटना का पृष्ठभूमि

दिनांक 24 अगस्त 2025 को पुलिस ने निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव के घर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान रामप्रताप की पत्नी, बेटी और बहू ने पुलिस दल से विवाद किया और घर को ताला लगाकर फरार हो गए। संदेह होने पर पुलिस ने विधिवत ताला तोड़कर तलाशी ली तो सोफा, कूलर और स्कॉर्पियो वाहन में छिपाकर रखा गया 16 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (CG14MD5804) और एक स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया।


मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका

मामले में मुख्य आरोपी रामप्रताप यादव (50 वर्ष) को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। आरोपी के खिलाफ धारा 8, 20(बी)(2)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


तीन फरार आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार शेष तीन फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम वलींगा में छिपे हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वलींगा पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जशपुर लाया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा उन्हें रायगढ़ जिले के एक व्यक्ति ने बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।


पुलिस टीम को मिला सराहनीय सफलता का श्रेय

गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक लव चौहान, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक पवन पैंकराअजय खेस की अहम भूमिका रही।


एसएसपी का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि,

“बागबहार क्षेत्र में गांजा तस्करी में लिप्त तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *