गरियाबंद में मां को परेशान करने पर चाचा की हत्या: सुबह घर पहुंचकर किया विवाद, भतीजे ने रॉड से सिर फोड़ा; सप्ताह में तीसरा मर्डर

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भतीजे ने चाचा के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी के अनुसार चाचा उसकी मां को परेशान करता था। जिले में सप्ताह भर में मर्डर का यह तीसरा मामला है। वारदात छुरा थाना क्षेत्र की है।

शनिवार सुबह अर्जुन कुमार (33) की रॉड से मारकर हत्या हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका भतीजा है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं की है। घटना पीपरछेड़ी के कमार बस्ती अमलीपारा की है।

भतीजे ने किया चाचा का मर्डर।

भतीजे ने किया चाचा का मर्डर।

देवर भाभी को करता था परेशान

जानकारी के मुताबिक मृतक अर्जुन कमार अपनी भाभी को परेशान करता था। भैय्या हिरासिंह बीमार है। शनिवार सुबह अर्जुन दोनों के साथ विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ता देख भतीजा शंकर कमार आया और पास में रखे लोहे के रॉड में चाचा अर्जुन के सिर पर वार कर दिया।

मौके पर जांच करती पुलिस।

मौके पर जांच करती पुलिस।

वारदात के बाद मौके से भागा भतीजा

अर्जुन खून से लथपथ होकर गिर गया, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद भतीजा फरार हो गया। सूचना के बाद छुरा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम फॉरेसिंक टीम का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस आरोपी को शाम तक पकड़ लेने का दावा किया है।

दो अलग-अलग मामले में पत्नी की हत्या

13 नवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के डोंगरीगांव में पति दिलेश्वर ध्रुव ने पत्नी लक्ष्मी बाई को लात घुंसे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने साथ में शराब पिया, विवाद हुआ तो पति आपा खो बैठा, नशे की हालत में पत्नी की पिटाई कर दी।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

इससे पहले 12 नवंबर को फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के करपीदादर गांव में पति संतोष कमार ने देर शाम शराब पीकर घर पहुंचा, पत्नी राजकुमारी से विवाद हुआ तो उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को 14 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *