खस्ताहाल सड़क और तेज रफ्तार से दौड़ती भारी और ओवरलॉड वाहन बनी जान की दुश्मन

Advertisement

छाल से खरसिया मार्ग ट्रेलर में बाईक को मारी ठोकर, तीन लोग बाल बाल बचे।

छाल:- रायगढ़ जिले के खरसिया से छाल मुख्यमार्ग की हालत बहुत ही खराब है । वहीं इस रोड़ पर चलने वाली कोयला गाड़ी लोगों के लिए मौत का पैगाम लेकर दौड़ती है । इस सड़क की स्थिति बेहद ही खराब है लेकीन कोयला से भरी ओवरलोड ट्रेलरों की गति धीमी होने का नाम नहीं ले रही है ।

जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं , पर इसके रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं । 22 जुलाई की शाम को भी एक ऐसा मामला सामने आया है । जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खेदापाली के पास बाइक सवार तीन लोगों को अपने चपेटे में लिया ।

लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रहीं और बाइक सवार तीनों को मामूली चोटे आई। पर दुर्घटना इतना जबरजस्त था कि बाइक ट्रेलर की नीचे घुस गया । इस दुघर्टना की फोटो देखने पर लोगों की बचने की कल्पना नहीं की जा सकती ।

दुर्घटना में मामूली चोट के कारण तीनों को नजदीकी अस्पताल छाल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है ।   बाईक सवार तीनों चितापाली निवासी बताए जा रहे हैं । रिश्ते में तीनों बाप बेटे और पोता बताए जा रहे हैं ।

तीनों की हालत ठीक है। लेकिन दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया जिससे 2-3 घण्टे जाम की स्थिति बनी जिसके बाद तहसीलदार छाल सिन्हा ने लोगों को समझाया जिसके बाद जाम खतम की गई । वहीं दुर्घटनाग्रस्त एवं दुर्घटना करित ट्रेलर को थाना छाल ले जाया गया है । और आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *