खरसिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खरसिया पहुंचे, जहां उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने खरसिया रेलवे ओवरब्रिज का भूमि पूजन किया तथा अटल परिसर का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को राशि हस्तांतरित कर उन्हें लाभान्वित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
