कोरोना के लिए मेडिकल-कॉलेज में 4 बेड का स्पेशल वार्ड-सभी अस्पतालों में जांच की सुविधा

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड से निपटने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है।

सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया की सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक काम किया जा रहा है। सभी शासकीय अस्पतालों में सर्दी-खांसी के मरीजों की जांच की जाएगी। इसका डाटा भी रखा जाएगा। मेडिकल कॉलेज सहित सभी अस्पतालों में जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। कोविड पॉजिटिव मरीजों को रायपुर एम्स रेफर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि संभावित मरीजों से दूरी बनाकर रखें।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों मितानिनों को प्रशिक्षण दिया गया है। मितानिन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और जानकारी एकत्र करेंगी। जिला मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। इन्हें शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी भेजा जा रहा है। विभाग ने लोगों से लंबे समय तक सर्दी-खांसी होने पर जांच कराने अपील की है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *