कोरबा में पर्यावरण नियमों की अनदेखी पर एसईसीएल को 97 लाख रुपए की पेनाल्टी

Advertisement

कोरबा। कोरबा जिले में खनिज संसाधनों के उत्पादन के मामले में अग्रणी होने के बावजूद लॉजिस्टिक कंपनियां पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर रही थीं। लेकिन अब पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्ती दिखाते हुए 97 लाख रुपए की पेनाल्टी वसूल की है।

पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी परमेंद्र पांडेय ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक की स्थिति में कोयला गाड़ियों को कवर्ड करने(ढकने) की बजाय खुले तौर पर चलाने के कई मामले सामने आए हैं। इससे वायु प्रदूषण की चुनौती उत्पन्न हुई है। इसके लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पर 80 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है।

इसके अलावा, औद्योगिक संयंत्र से उत्सर्जित होने वाली फ्लाई ऐश की ट्रांसपोर्टिंग में भी नियमों की अनदेखी की गई है। इस मामले में 15 लाख रुपए की पेनाल्टी की गई है। निर्माण सामग्री जैसे रेत, गिट्टी और ईंट के ओपन ट्रांसपोर्टेशन पर भी 2 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है।

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *