Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
उरगा थाना क्षेत्र के सनडेल गांव में प्रेम विवाद ने लिया हिंसक रूप
कोरबा । उरगा थाना क्षेत्र के सनडेल गांव के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया और उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया। गंभीर हालत में युवती को बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
युवक ने खुद की भी कर ली जान
पुलिस के अनुसार हमले के तुरंत बाद युवक ने स्वयं को भी आत्महत्या कर ली। घटना किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण हुई बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव और घटनास्थल से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, युवक और युवती के बीच व्यक्तिगत विवाद के कारण यह घटना हुई है।



