कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने पत्नी संग किया मतदान, लोकतंत्र के पर्व में निभाई भागीदारी

By
Advertisement

डिंगापुर मतदान केंद्र में डाला वोट, पत्नी रूपल ठाकुर रहीं पहली मतदाता

कोरबा, 12 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत मतदान दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने अपनी पत्नी रूपल ठाकुर के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

दोनों डिंगापुर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 163 पहुंचे, जहां कलेक्टर अजीत वसंत ने काउंटर से विधिवत रूप से मतदाता पर्ची ली और मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदान किया। इस दौरान एक विशेष संयोग यह रहा कि इस मतदान केंद्र में पहला वोट उनकी पत्नी रूपल ठाकुर ने डाला।

इसी केंद्र पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने भी पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

जिला प्रशासन लगातार मतदाताओं को अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और भी मजबूत हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *