कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन एवं कृषि विज्ञान केंद्र की समीक्षा बैठक सम्पन्न

By
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा । आज जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा कृषि विभाग से संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी मैदानी अधिकारियों को जून माह तक केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के शत-प्रतिशत प्रकरण तैयार करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं एग्रीस्टेक पोर्टल पर शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूर्ण, मृदा नमूना संग्रहण में गति लाने, जैविक खेती के प्रति जागरुकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार तेज करना, किसानों को धान की पारंपरिक खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलें अपनाने हेतु शिविर आयोजित कर प्रोत्साहित करने को कहा गया।

इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि 1000 हेक्टेयर रकबे में ऑयल पाम के लिए सही हितग्राहियों का क्लस्टर स्तर पर चयन किया जाए, साथ ही केसीसी लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने हेतु अभियान चलाया जाए।

इस क्रम में पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि किसानों को मौसमी बीमारियों से पशुओं की सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान चलाए जाएं। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान लक्ष्य की पूर्ति, सुनिश्चित करने, पशुपालकों के लिए केसीसी लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। मछली पालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि तालाब पट्टा आबंटन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

साथ ही विभागीय केसीसी लक्ष्य को बढ़ाते हुए उसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। इस संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि यह आवश्यक है कि कृषि आधारित योजनाएं सही हितग्राहियों तक पहुंचे और जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त बने। बैठक में उप संचालक कृषि सुरज पंसारी, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती मीना मंडावी, पशुपालन से डॉ. श्रीमती श्यामा मालवीय,सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *