कुसमी SDM को खुली धमकी, शमसुद्दीन अंसारी का वीडियो वायरल

By
Advertisement
Advertisement

जिला बलरामपुर रामानुजगंज
लोकेशन……….. बलरामपुर

नौकरी खा जाऊंगा, जेल भेज दूंगा” SDM करुण डहरिया को लेकर हाईकोर्ट पिटीशन और जेल भेजने के आरोप, प्रशासन में मचा हड़कंप

बलरामपुर.कुसमी एसडीएम करुण डहरिया को खुलेआम चुनौती देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शमसुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति निवासी दुर्गापुर बलरामपुर प्राइवेट अज़ीज़ स्कूल संचालक हेडमास्टर  एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रामक बयान देता नजर आ रहा है।

वीडियो में शमसुद्दीन अंसारी कहते हुए सुनाई देता है कि एसडीएम करुण डहरिया ने उसे तीन बार जेल भेजा और जमानत पर आपत्ति लगाई, जिसके कारण उसे करीब 40 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। वह यह भी कहता है कि प्रशासन ने उसे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह और मजबूत होकर वापस आया है।

शमसुद्दीन अंसारी वीडियो में दावा करता है कि उसने एसडीएम करुण डहरिया के खिलाफ हाईकोर्ट में तीन याचिकाएं दायर कर दी हैं और चौथी याचिका जल्द ही दायर की जाएगी। साथ ही वह यह भी कहता है कि वह लगातार याचिकाएं दायर करता रहेगा और एसडीएम को नौकरी से हटवाने व जेल भेजने तक पीछे नहीं हटेगा।

वीडियो में दिए गए बयानों को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि इस मामले में प्रशासन या एसडीएम करुण डहरिया की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और प्रशासनिक हलकों में भी इसे गंभीरता से देखा जा रहा है। मामले की सच्चाई और कानूनी पहलुओं पर आगे की कार्रवाई प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *