किराना दुकान से चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले मे 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से किराना दुकान से चोरी किया किराना सामान एवं कॉस्मेटिक सामान किया गया बरामद

मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार हैं जिनका पता तलाश जारी हैं

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी सुहैल खान साकिन रायकेरा टोकोपारा सीतापुर द्वारा दिनांक 24/09/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी काराबेल मे मैनपाट चौक के पास किराना दुकान का संचालन करता हैं, कि दिनांक 23/09/24 कों प्रार्थी शाम कों अपना दुकान बंद कर अपने घर चला गया अगले दिन वापस दुकान आकर देखा तो दुकान के पीछे दीवाल मे सेंध लगा हुआ था

प्रार्थी द्वारा दुकान का सामान मिलान किये जाने पर दुकान मे रखा सामान तेल, पान मसाला, बिस्किट एवं अन्य कॉस्मेटिक सामान सहित दुकान मे रखा हुआ 5000/- नगद किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 284/24 धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5)  बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना कारित करने वाले संदेहियो के सम्बन्ध मे मुखबीर तैनात किये गए थे, मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही जलिन्दर सिंह कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *जलिन्दर सिंह उम्र 36 वर्ष साकिन बिरिमकेला ऊपरपारा थाना बतौली* का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर किराना दुकान से किराना सामान एवं कॉस्मेटिक सामान की चोरी की घटना कारित कर उक्त सामान कपाटबहरी सीतापुर निवासी जोसफ लकड़ा कों देना बताया गया,

पुलिस टीम द्वारा मामले मे खरीददार आरोपी जोसफ लकड़ा कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *जोसफ लकड़ा उम्र 27 वर्ष साकिन कपाटबहरी सीतापुर* का होना बताया, आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार हैं जिनका पता तलाश किया जा रहा हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक रघुनाथराम भगत, आरक्षक पंकज सिंह, पंकज देवांगन, सेवक राम, धनकेश्वर यादव शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *