कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक रिफर

1 Min Read

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग एनएच 343 चाची के पास कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे युवक घायल हो गया बरियों अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

बरियों चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर ने बताया कि ग्राम खोल्हीपारा धौरपुर निवासी 21 वर्षीय अशोक कुमार कोरवा पिता सुंदर कोरवा साथ में 24 वर्षीय सूरजदेव गोड़ पिता मोहरसाय गोड़ बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएन 3820 सवार होकर राजपुर आए हुए थे। अपना काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

रविवार की रात्रि करीब 8 बजे चाची के पास अंबिकापुर की ओर से कार क्रमांक सीजी 10 बीएस 4171 के चालक सीतापुर वंदना निवासी आशुतोष पैकरा राजपुर की ओर जा रहा था। कार और बाइक में आमने -सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक चालक अशोक कुमार कोरवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बाइक पर सवार सूरजदेव गोड़ घायल हो गया पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थित गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *