कांग्रेस प्रवक्ता दीपक मंडल का आरोप भाजपा आदिवासी विरोधी

By
Advertisement
Advertisement

साहब और अडानी के खिलाफ मुंह खोलना आदिवासी नेता को पड़ गया भारी

रायगढ़  । रायगढ़ जिले के कांग्रेस प्रवक्ता दीपक मंडल ने भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। उन्होंने कहा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस था इस दिन प्रदेश भर में आदिवासी दिवस मनाया गया। मगर भारतीय जनता पार्टी के सारे सरकार के मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री ने किसी भी बड़े मंच से प्रदेश के आदिवासी वर्ग को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई नहीं दी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है इसीलिए भाजपा में आदिवासियों के जल जंगल जमीन के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक विरासत का भी कोई महत्व नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केवल एक आदिवासी मुखौटा है सरकार तो आरएसएस और भाजपा के पूंजीवादी विचारधारा के लोग ही चला रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को हटा दिया गया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ डीएफएफ और सीएसआर मद में हो रहे गड़बड़ियों को उजागर करते हुए रवि भगत आदिवासी बाहुल्य विकासखंड और आदिवासियों की हक और अधिकार की बात करते आ रहे थे।

जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पाई और भाजपा ने अपने पार्टी के आदिवासी नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत को अंततः बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है यहां आदिवासी ,गरीब, मजदूर और जल, जंगल, जमीन की बात करने वाले लोगों की पूछ परख नहीं है। भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा फिर एक बार उजागर हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता दीपक मंडल ने यह भी कहा कि साहब और अडानी के खिलाफ मुंह खोलना आदिवासी नेता को भारी पड़ गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *