कलेक्टर ने प्रभारी मंडल संयोजक को किया निलंबित

1 Min Read
Advertisement

प्रभारी अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी

बीजापुर  कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा पैसों के लेन-देन संबंध में आडियो जारी होने पर प्रभारी मंडल संयोजक कैलाश चंद्र रामटेके को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में कैलाश चंद्र रामटेके शिक्षक एलबी का मुख्यालय कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड उसूर में निर्धारित किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वहीं प्रभारी अधीक्षिका जिनके बीच पैसों का लेन-देन वाला आडियो जारी हुआ था उक्त अधीक्षिका कुमारी लक्ष्मी पदम को दो दिवस के भीतर कलेक्टर के समक्ष दस्तावेजी प्रमाण पत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। उक्त अधीक्षिका द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *