कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र बरदर का किया आकस्मिक निरीक्षण

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 30 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने आज विकासखण्ड बलरामपुर के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम बरदर का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी प्रक्रिया की समुचित व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने धान खरीदी केंद्र में धान प्रबंधन, धान खरीदी, उठाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा।

उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मिलर्स एवं परिवहन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर नियमित एवं तेज गति से धान उठाव सुनिश्चित करें, ताकि अव्यवस्था न हो।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 43044 किसानों लगभग 27 लाख 91 हजार 294 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसके एवज किसानों को 661 करोड़ 25 लाख 77 हजार 233 रुपये का भुगतान किया गया है। अब तक मिलर्स द्वारा लगभग 08 लाख 09 हजार 734 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं लगभग 11 लाख 43 हजार 93 क्विंटल टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *