कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र तातापानी का निरीक्षण कर किसानों से की चर्चा

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर,  प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से शुरू हो गया है, जिसके तहत जिले में भी 49 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानो से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सहूलियत और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने तातापानी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया में हो रही सुविधाओं और समस्याओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी।

धान की नमी और तौल की जांच

कलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा लाए गए धान की नमी का सही तरीके से परीक्षण किया जाए और किसी भी किसान को अनुचित कारणों से लौटाया न जाए। उन्होंने कहा कि नमी की जांच और धान की तौल में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।

उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान खरीदी की अब तक की स्थिति, किसानों की संख्या, टोकन जारी करने की प्रक्रिया और खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और रोजाना की गतिविधियों का रिकॉर्ड अपडेट किया जाए और अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *