कलेक्टर के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संम्पन्न

Advertisement

सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दिये आवश्यक निर्देश

बलरामपुर । संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में दुर्घटनाएं रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित कर जरूरी सुधार कार्य कराएं।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों में सड़क दुर्घटना की संभावना रहती है वहां पर स्पीड कंट्रोल करने के लिए स्पीड ब्रेकर, जागरूकता बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाएं। कलेक्टर ने सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र में सुरक्षा के सभी आवश्यक व्यवस्था जैसे-वाहनों की गति सीमा का बोर्ड, गति अवरोधक, अंधे मोड़, दुर्घटनाजनक क्षेत्र में संकेतक चिन्ह पर्याप्त मात्रा में लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

कलेक्टर ने पशुओं से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के लिए सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने के साथ ही आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये।

उन्होंने सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लोगों को हेलमेट पहनकर सीमित गति से वाहन चलाने, नशा सेवन कर वाहन न चलाने, यातायात के नियमों की जानकारी देने हेतु लोगों में जन जागरूकता लाने की बात कही। साथ ही समय-सयम पर स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *