ओडिया भाषा के प्रचार प्रसार की गति में तेजी लाएं – बहेरा *ओडिशा सरकार के लोकसूचना व जनसंपर्क अधिकारी सच्चिदा नंद बहेरा ने बांटें 250 प्रति उत्कल प्रसंग पुस्तक

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। ओड़िशा सरकार की ओर से उत्कल सम्मेलन के माध्यम से चक्रधरपुर उत्कल मणि उच्च विद्यालय में उत्कल प्रसंग नामक ओड़िया पुस्तक का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर ओड़िशा सरकार के लोकसूचना व जन संपर्क विभाग के अधिकारी सच्चिदानंद बेहरा के द्वारा यह पुस्तक वितरित किया गया। विद्यालय में श्री बहेरा के द्वारा जगन्नाथ संस्कृति से जुड़े उत्कल प्रसंग नामक पुस्तक की 250 प्रतियां वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी , पूर्व प्राचार्य डॉ नागेश्वर प्रधान, उत्कल उत्कल सम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष कामख्या प्रसाद साहू, सचिव अम्बिका दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज प्रधान ,कवि सत्य प्रकाश कर आदि ओड़िया भाषा शिक्षा के विषय पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ओड़िया प्रेमी मिहिर प्रधान , संतोष कुम्भकार, रामेश कुमार, पितवास प्रधान, यशवंत प्रधान, अनिता पुरसेट, सुभद्रा मिस्त्री, आरती सारंगी, आरती मंडल, प्रतिभा प्रधान, कुनी बारीक, विनोदिनी सिंह आकांक्षा राणा, वृंदावती ,पुष्पलता, अंजलि,संगीता इत्यादि बड़ी संख्या ने ओड़िया भाषा भाषी प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। इसके पूर्व ओडिशा सरकार के लोक संपर्क विभाग के अधिकारी सच्चिदानंद बहेरा के चक्रधरपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित पुस्तक वितरण समारोह में श्री बहेरा सहित अन्य अतिथियों ने ओड़िया पुरोधा उत्कल गौरव मधुसूदन दास और उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *