ऑल इंडिया संपादक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

By
Advertisement
Advertisement

“नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी संगठन को मिलेगी नई मजबूती”

रायपुर । ऑल इंडिया संपादक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष  घनश्याम यादव की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस अवसर पर जागेश्वर प्रसाद नारंग को प्रदेश सचिव एवं  महादेव परिहारी संपादक रायगढ़ अंचल ( रायगढ़ ) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार 
लक्ष्मीनारायण लहरे  को ऑल इंडिया संपादक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष  विष्णु कोसरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम यादव को प्रदेश कार्यकारिणी के सफल गठन हेतु बधाई देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह नई टीम पत्रकार हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *