ऑपरेशन_अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस का सख्त अभियान

By
Advertisement
Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रहार

3 आरोपी गिरफ्तार, कुल 27.300 लीटर अवैध शराब जप्त

आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, आरोपियों को भेजा गया जेल

रायगढ़, 11 फरवरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में #ऑपरेशन_अंकुश प्रारंभ किया गया है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में दिनांक 10.02.2026 को कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार पुलिस द्वारा अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से देशी प्लेन एवं महुआ शराब जप्त की गई।




➤ कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में किरोडीमल नगर स्थित शराब भट्टी के पास मुखबिर सूचना पर दबिश दी गई।
आरोपी मुरलीधर चौहान (41 वर्ष), निवासी उच्चभिट्ठी के कब्जे से 35 पाव रोमियो देशी शराब (कुल 6.300 लीटर), अनुमानित कीमत 2,800 रुपये जप्त की गई।




➤ लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में ग्राम रूपडेगा कटेलपारा में दबिश देकर डेरियाहा गोस्वामी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब (अनुमानित कीमत 1,200 रुपये) बरामद की गई। आरोपी ने शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया।




➤ तमनार पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर एवं टीम द्वारा ग्राम सारसमाल में दबिश देकर दशाई भगत (67 वर्ष) के कब्जे से 09 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत 1,800 रुपये) एवं बिक्री रकम 150 रुपये जप्त की गई।




👉 कुल जप्ती :
तीनों कार्रवाइयों में कुल 27.300 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत लगभग 5,800 रुपये, जप्त की गई।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


👉 एसएसपी का कड़ा संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है—
“जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #ऑपरेशन_अंकुश के तहत ऐसे तत्वों पर लगातार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन नशे से जुड़े मामलों की सूचना पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *