ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र’ ” अभियान के अंतर्गत खरसिया में सैनिकों के सम्मान में राखी कार्यक्रम एवं राखी संकलन का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement


मुख्य अतिथि के रूप में देश के सपूत महेंद्र प्रताप सिंह राणा (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन सिपाही पूर्व सैनिक महा सभा)  दीपक सिंह(अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन कोरबा)। वारिज सिंह, (सचिव पूर्व सैनिक संगठन सिपाही)

आज खरसिया नगर देशभक्ति और भावनात्मक संबंधों की मिसाल बना, जब “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र ” अभियान के अंतर्गत सैनिकों को सम्मानित करते हुए राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के सपूतों के आगमन के साथ ही उनका भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात माता दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वालित कर आरती की गई इसके पश्चात देश के सम्मान में सभी ने खड़े हो कर राष्ट्रगीत का गान किया एवं इस तरह कार्यक्रम का आरंभ हुआकार्यक्रम का आयोजन “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के तहत किया गया, जो 15 अगस्त 2025 को देशभर में प्रस्तावित विशाल तिरंगा यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान का एक अहम हिस्सा है।

इसका उद्देश्य देश के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को समाज के हर वर्ग से जोड़ना और उन्हें सम्मान देना है।खास बात यह रही कि इस आयोजन में बहनों ने देश के सिपाहियों की कलाई पर राखी बांधकर न सिर्फ रक्षा का संकल्प लिया, बल्कि उन्हें अपना भाई मानकर स्नेह, प्रेम और आभार प्रकट किया।

इस भव्य और आत्मीय आयोजन में कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए:नायब तहसीलदार मोनल सायनगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,ASI उदय सिंह सिदार एवं खरसिया पुलिस थाना स्टाफ,हेल्पिंग हैंड्स क्लब टीम अग्रवाल महिला टीम सहित नगर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।



कार्यक्रम में महिलाओं ने सिपाहियों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और जलपान कराकर अपने स्नेह का भावपूर्ण परिचय दिया। सैनिकों की आँखों में भी इस सम्मान को पाकर गर्व और भावुकता झलक रही थी।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे उस महाअभियान का हिस्सा है, जिसमें देश के सभी राज्यों, जिलों और गांवों तक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जा रहा है।

यह आयोजन न केवल सैनिकों के योगदान को याद दिलाता है, बल्कि जनमानस को भी यह भाव देता है कि सशस्त्र बल सिर्फ सीमाओं पर नहीं, हमारे दिलों में भी बसे हैं

कार्यक्रम की जानकारी और संदेश “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान के पोस्टर के अनुसार दिया गया, जिसके तहत 27 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक मध्य भारत से दिल्ली तक तिरंऑपरेशन सिंदूर”, “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र ”, “कारगिल विजय दिवस”, और “तिरंगा यात्रा” — ये चार स्तंभ हैं, जो इस समर्पण यात्रा को एक नई ऊंचाई दे रहे हैं 26 जुलाई को बिलासपुर के गुड्डू रामनगर मैदान में “कारगिल विजय दिवस” और “सिंदूर उत्सव” मनाया जाएगा।



15 अगस्त को दिल्ली में सैनिकों और नागरिकों के साथ “तिरंगा यात्रा” आयोजित होगी। कार्यक्रम संयोजकों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर इस महाअभियान में भाग लें और “एक भारत – गौरवशाली भारत” के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।खरसिया आज इतिहास के पन्नों में एक भावनात्मक पल जुड़ गया। इस कार्यक्रम के द्वारा बहनों ने देश के सरहद पर तैनात जवानों के लिए पूर्व सैनिक संगठन सिपाही के पूर्व सैनिकों के माध्यम से राखियां भेजी और सेना की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम का उद्देश्य देश की जनता और उनकी भावनाओं को देश की सेना से जोड़ना “भगवान से प्रार्थना की । पूजा जायसवाल रिपोर्ट्स

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *