एनएसयूआई ने भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विरोध में किया मशाल जुलूस

Advertisement

राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई राजपुर सोसल मीडिया के जिलाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में निकाला मशाल जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान को इस्तीफा देने के लगाए नारे, जिला अध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल ने बताया कि इन 7 वर्षों के अंदर लगभग 70 बार पेपर लीक हो चुका है,

जिसके जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री और भाजपा सरकार की है, जिला अध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल ने कहा शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।


जुलूस के दौरान युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज यादव, विकास यादव, नितिन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सुरेश पन्ना, मनीष कश्यप, शुभम बघेल, लक्की भारती मनीष बघेल आदि एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *