एक युवक की आत्महत्या करने की खबर सामने आई,

1 Min Read

बिसरा थाना अंतर्गत आनेवाले सोरड़ा पंचायत स्थित बंगलइ टोली में एक युवक के आत्महत्या कर लेने की खबर से अंचल में गम का माहौल बना हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे 21 वर्षीय युवक बिष्णु मुण्डा को उसकी माँ जब लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली तो वह घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर एक गमझे से बने फंदे पर झूलता पाया।

उसके जिंदा होने की आस में उनकी माँ ने उसे किसी तरह आननफानन में फंदा छुडा़ कर पेड़ से नीचे उतारा पर तबतक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

दूसरे दिन सुबह आज बुधवार को मृतक के पिता शुक्रा मुण्डा की सूचना पर बिसरा थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परीक्षण करवा कर शव परिजनों को शौप दिया। इस संबंध में बिसरा थाना में थानाकांड़ संख्या यूडी 33/2024 दर्ज किया गया है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *