उफ़नते पानी में नदी पार कर खुखड़ी उठाने गए कोडाकू की नदी में डूबने से मौत

By
Advertisement
Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ठरकी महान नदी में उफनते पानी मे नदी पार कर जंगल मे खुखड़ी उठाने गए नदी में डूबने से कोडाकू की मौत हो गई।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम ठरकी निवासी 45 वर्षीय बुद्धसाय कोडाकू पिता मोतीराम कोडाकू अपने चार सहयोगी बबन, विनोद, शिवबरन व रामसाय के साथ शनिवार को महान नदी पार कर खुखड़ी उठाने गया था। चारों व्यक्ति महान नदी पार हो गए थे। जंगल से खुखड़ी उठाने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

महान नदी पार करते समय बुद्धसाय कोडाकू नदी में पानी का तेज बहाव के कारण बह गया था। रविवार को बलरामपुर के आपदा प्रबंधन टीम एसडीआरएफ से संपर्क कर महान नदी से काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बरामद कर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *