उप जेल सारंगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर

By
Advertisement
Advertisement

माननीय प्रधान न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ श्री जितेंद्र कुमार जैन के  निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ के मार्गदर्शन में  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निकसन डेविड लकड़ा न्यायाधीश के  तत्वाधान में उप जेल सारंगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें न्यायाधीश महोदय जी द्वारा उप जेल में बंद  विचाराधीन  बंदियों को इंसाफ पाने के लिए कानून की जानकारी होना बहुत जरूरी है

साथ ही नया कानून और बंदियों के अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बंदियों को नशा से दूर रहने एवं अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर स्वस्थ रहने का सलाह दिया गया तथा बंदियों से अपने अपने केस के बारे में हमेशा जानकारी रखना एवं अपने अधिवक्ताओं से सलाह के साथ मार्गदर्शन लेते रहने का सलाह देते हुए

बंदियों के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया जिसमें कुल 200 बंदियों ने शिविर का लाभ उठाएं, उक्त शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से पैरालिगल वॉलिंटियर नारद प्रसाद श्रीवास थाना कोसिर एवं उप जेल सारंगढ़ के समस्त जेल स्टाफ शिविर में उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *