उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रामगढ़ में संपन्न

By
Advertisement
Advertisement

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

कार्यकर्ताओं की एकजुटता को बताया कांग्रेस की जीत का आधार, भाजपा पर फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप

उदयपुर। रामगढ़ स्थित सीता बेंगरा शेड में रविवार को ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंहदेव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेताओं ने हाल ही में जनपद में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने उदयपुर ब्लॉक कार्यकर्ताओं की एकजुटता को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यही एकता हर चुनाव में पार्टी की जीत का आधार बनती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधानसभा, लोकसभा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस का अभेद्य किला बना हुआ है।

बैठक के दौरान भाजपा पर वोटों के ध्रुवीकरण और फर्जी वोटरों के नाम जोड़कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया गया। दिल्ली चुनाव से लेकर मुर्शिदाबाद की घटनाओं तक विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार साझा किए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *