आपातकालीन स्थिति के लिए स्काउट्स एंड गाइड के कैडेट तैयार ,

By
Advertisement

गर्मी में यात्रियों को पानी मुहैया कराने के साथ साथ किसी भी आपातकालीन स्थिति में हमेशा तैयार रहने जताई प्रतिबद्धता

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड चक्रधरपुर के कैडेटों के द्वारा रेलवे स्टेशन में यात्रियों को शुद्ध पेय जल मुहैया कराने का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी कैडेटों ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पेय जल मुहैया कराया।

सुबह से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस,गीतांजलि , अहमदाबाद सहित डाउन लाइन में चलने वाली कई लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में यात्रियों को शुद्ध पेय जल मुहैया कराया गया ।

इसके साथ साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सीमा में भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने लिए चक्रधरपुर रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड के कैडेट हमेशा तैयार होने की प्रतिबद्धता जताई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *