आपरेशन सिंदूर अंतर्गत जिले में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Advertisement

विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सहित, प्रशासनिक अमला एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हुए शामिल

सेना के शौर्य को किया नमन, शहर एवं गांव-गांव में गूंजा भारत माता की जयघोष के नारे

अम्बिकापुर 17 मई 2025 । जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ‘आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देशभक्ति से समाहित वातावरण देखने को मिला।


तिरंगा यात्रा में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, भारत सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विलास भोसकर. सहित प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गांव, शहर और नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थल से होते हुए प्रमुख चौक, चौराहों तथा गलियों से होते हुए आगे बढ़ी।


इस रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों और बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए, वंदेमातरम के नारे और भारत माता के जयकारों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया।


तिरंगा रैली के दौरान सभी ने लोगों के चेहरों पर देश प्रेम और सैन्य शौर्य के प्रति गर्व की झलक देखने को मिली। विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा से हमारे सैन्य शौर्य के सम्मान में निकाली गई है। हमारे देश की सैन्य शक्ति का लोहा आज पूरा देश मान रहा है। आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसका बदला हमारे सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तेनाबूत कर दिया।


वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए हमारे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ एकजुट होकर एक स्वर में भारत माता की जय घोष,वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *