आगामी नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा स्ट्रांग रूम व सभी मतदान केंद्रों का किया गया भ्रमण

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेटिंग व्यवस्था आदि को चेक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश


आप सभी को विदित है कि दिनांक 11 फरवरी, 2025 को नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद निर्वाचन हेतु मतदान किया जाना है। जिसमें बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर एवं नगर पालिका परिषद हेतु बलरामपुर, रामानुजगंज क्षेत्र में मतदान होना है।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भापुसे ) अपनी टीम के साथ जिले के कुसमी, रामानुजगंज, वाड्राफनगर, बलरामपुर व राजपुर क्षेत्र में स्थित सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा स्ट्रांग रूम का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेटिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि को चेक कर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव को संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *