आ बैल मुझे मार” : रायगढ़ के श्याम मंदिर के पास गाली-गलौच और जानलेवा हमले ने मचाया तांडव

By
Advertisement
Advertisement

लोकेशन – रायगढ़

रायगढ़ शहर के श्याम मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल युवकों पर चाकू और डंडों से हमला किया, बल्कि गाली-गलौच और तलवार लहराकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। यह सनसनीखेज घटना मंडी क्षेत्र में कुली का काम करने वाले शन्नी सारथी, जग्गू सारथी और उनके साथियों द्वारा अंजाम दी गई।


जानकारी के अनुसार, श्याम मंदिर के पास कुछ युवक बैठे थे, तभी अचानक शन्नी, जग्गू और उनके साथियों ने उन पर डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो हंगामा मच गया और हमलावर भागने लगे। इस दौरान शन्नी और जग्गू ने चाकू लहराते हुए युवकों को दौड़ाया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।


घटना की सूचना सब्जी मंडी फुटकर संघ के सचिव अभिलाष कछवाहा को दी गई। अभिलाष जब मौके पर पहुंचे और थाना कोतवाली में टी.आई. साहब को सूचित किया, तो जग्गू सारथी ने अभिलाष के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जग्गू ने जोगी डिपा से करन आर.बी. और तीन अन्य लोगों को बुलाकर अभिलाष को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ये लोग तलवार और हथियार लेकर संजय कॉम्प्लेक्स में घुस गए और तलवार लहराकर धमकियां देने लगे।

अभिलाष कछवाहा ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और इन अपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं रायगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं। श्याम मंदिर, जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है, अब ऐसी असामाजिक गतिविधियों की वजह से चर्चा में है।

सूत्र के बताए अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने रायगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। क्या पुलिस इन असामाजिक तत्वों पर लगाम कस पाएगी? यह सवाल शहरवासियों के मन में कौंध रहा है।

विजुअल – थाना सिटी कोतवाली (रायगढ़)

बाइट – अभिलाष कछवाहा (सब्जी मंडी फुटकर संघ, सचिव)

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *