अवैध भण्डारित रेत पर की गई कार्यवाही

1 Min Read

बलरामपुर, 19 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

जिसके तहत् राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर में दीपक यादव एवं सुरेश जायसवाल के द्वारा कुल 55 ट्रिप अवैध रेत का भण्डारण किया गया था। जिसे संयुक्त टीम के द्वारा जब्त कर कार्यवाही की गई।

TAGGED:
Share This Article