अवैध खाद पिकअप सहित जब्त

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर, 21 अगस्त 2025/ जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश में अवैध खाद के विक्रय एवं भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी श्री करूण डहरिया के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम के द्वारा 01 पिकअप वाहन को अवैध खाद का परिवहन करते पाये जाने पर जब्त किया गया है।

कुसमी में 01 पिकअप वाहन के द्वारा अवैध खाद जिसमें डीएपी एवं यूरिया बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था। खाद्य विभाग द्वारा जांच किये जाने पर चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर खाद को वाहन सहित जब्त कर थाना कुसमी को सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *