अमेरी धान समिति प्रबंधक जगदीश राजवाड़े निलंबित, टारपोलिन और प्लास्टिक कवर खरीदी में गड़बड़ी के आरोप

Advertisement

सरगुजा: अमेरी धान समिति के प्रबंधक जगदीश राजवाड़े को निलंबित कर दिया गया है। उन पर टारपोलिन और प्लास्टिक कवर खरीदी में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे थे। इस संबंध में कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्था आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ने निलंबन आदेश जारी किया है।

12 नग टारपोलिन खरीदी में अनियमितता का आरोप
जगदीश राजवाड़े पर आरोप है कि उन्होंने भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन करते हुए 12 नग टारपोलिन 9,500 रुपये प्रति नग की दर से खरीदी की, जिससे वित्तीय अनियमितता हुई। इस मामले में जांच के बाद उनके निलंबन का निर्णय लिया गया।

धान खरीदी में भी लगे थे गड़बड़ी के आरोप
इसके अलावा, जगदीश राजवाड़े पर धान खरीदी प्रक्रिया में भी अनियमितता के आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खरीद प्रक्रिया में कई नियमों का उल्लंघन किया था।

निलंबन के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को मिला प्रभार
जगदीश राजवाड़े के निलंबन के बाद समिति के कार्यभार की जिम्मेदारी कंप्यूटर ऑपरेटर को सौंप दी गई है

इस मामले में संबंधित विभाग द्वारा आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *