अनियंत्रित क्लिंकर लोड ट्रक नदी से 25 फिट नीचे गिरा, चालक-परिचालक की मौत

By
Advertisement

राजपुर । राजपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 पस्ता थाना अंतर्गत घाघी नदी से 25 फिट नीचे अनियंत्रित होकर क्लिंकर लोड ट्रक जा गिरा इसके बाद पलट गया। मौके पर ही चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक के नीचे चालक और परिचालक का शव चार घंटे तक फसा रहा। पुलिस ने काफ़ी मक़सद के बाद शव को बाहर निकाला।


थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि क्लिंकर लोड ट्रक क्रमांक सीजी 22 एक्स 8455 में चालक नरेंद्र कुमार सिंह पिता सत्यदेव सिंह (40) व परिचालक अजीत कुमार यादव पिता सुरेंद्र यादव (21), दोनो निवासी औरंगाबाद, रायपुर बदौला बाजार से ट्रक में क्लिंकर लोड कर औरंगाबाद जा रहे थे। पस्ता के आगे घाघी नदी के पास ट्रक चालक अनियंत्रित होकर क्लिंकर लोड ट्रक नदी में करीब 25 फिट नीचे जा गिरा ट्रक चालक और परिचालक चार घंटे तक ट्रक के इंजन में फसा रहा। काफी मकसद के बाद शव को
बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर चालक और परिचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर मर्च्युरी सेंटर भेजवाया शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *