अज्ञात विक्षिप्त महिला की मालवाहक ट्रेन से कटकर मौत

By
Advertisement
Advertisement


सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव – समीपस्थ ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित पैसेंजर हाल्ट के समीप अज्ञात विक्षिप्त महिला की मालवाहक ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना 27 अगस्त की शाम की है. शव के मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है.

इस संबंध में बताया जा रहा है कि बसदेई चौकी क्षेत्र के शिवप्रसादनगर क्षेत्र में रेल की पटरी पर विक्षिप्त महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर महिला का शव सूरजपुर जिला चिकित्सालय के फ्रीज़र में सुरक्षित रखा है. महिला के शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है. और न ही शव का पोस्टमोर्टेम कराया जा सका है.

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *