अंबिकापुर: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार हुआ देवर, पुलिस कर रही तलाश

2 Min Read

अंबिकापुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। डंडे और पत्थर से सिर पर वार कर आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

4 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

मामला कुन्नी चौकी क्षेत्र के तेंदूघाट मोहल्ले का है, जहां विष्णु दास नामक युवक अपनी भाभी मानकुंवर के साथ पिछले चार महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। मानकुंवर ने अपने पति को छोड़कर विष्णु के साथ रहना शुरू किया था, लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे।

शराब के नशे में देवर ने उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, आरोपी विष्णु दास शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में महिला से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने घर से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने रास्ते में ही उसे डंडे और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी विष्णु दास हत्या के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *