अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर संत जेवियर इंग्लिश स्कूल हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम ,

1 Min Read
Advertisement

श्रमिकों को दिया प्रदान किया गया उपहार

चक्रधरपुर। संवाददाता चक्रधरपुर शहर के पोटका स्थित संत जेवियर इंग्लिश स्कूल परिसर में गुरुवार को विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज, सिस्टर रॉनिट के मार्गदर्शन में स्कूल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं श्रमिकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के सचिव फादर पौलुस बोदरा ने श्रमिकों की उपलब्धियों का गुणगान किए तथा फादर एस पुथुमय राज द्वारा श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया गया।

वही स्कूल में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज द्वारा विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर काफी संख्या में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *