अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण पर जोर

4 Min Read
Advertisement

नृत्य, संगीत और कविता के रंगारंग कार्यक्रम में बढ़ाया महिलाओं का हौसला

चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर रेलवे मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। महात्मा गांधी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे वुमेंस ऑर्गेनाइजेशन (सर्वो) की अध्यक्ष निक्की हुरिया रहीं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पारंपरिक रूढ़ियों को तोड़कर तकनीकी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासन समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को साबित किया है। रेलवे में भी महिलाएं इंजीनियर, स्टेशन मास्टर, स्टेशन कंट्रोलर समेत कई उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने विकास के लिए निरंतर प्रयास करें और अपने कौशल को बेहतर बनाएं।

निक्की हुरिया ने आयोजन टीम को ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान की।

संस्कृति से सजी शाम, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री जगन्नाथ के गीत और नृत्य से हुई। रेलवे के पर्सनल विभाग की महिलाओं ने “खिल उठा चमन, नाच उठा गगन” गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

इसके अलावा, बी. कविता ने “शक्ति का नाम ही है नारी” शीर्षक से प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की। विभिन्न विभागों की महिलाओं ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपनी कविताओं से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

टीबी उन्मूलन अभियान में महिलाओं की भूमिका अहम – डॉ. नंदिनी

कार्यक्रम में रेलवे अस्पताल की चिकित्सक डॉ. नंदिनी षंड ने टीबी उन्मूलन अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में टीबी के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है और इसे नियंत्रित करने के लिए महिलाओं को जागरूक होकर आगे आना होगा।

उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की जानकारी दी और रेलवे स्वास्थ्य विभाग के सौ दिवसीय अभियान का उल्लेख करते हुए मरीजों को पूर्ण उपचार कराने का आग्रह किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित इंडोर स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

🔹 कैंडल लाइट प्रतियोगिता

  • प्रथम – सुशीला महतो (एस एंड टी विभाग)
  • द्वितीय – आकांक्षा
  • तृतीय – बीना (अकाउंट्स विभाग)

🔹 हाइड द बॉल प्रतियोगिता

  • प्रथम – जस्मिन (मेडिकल विभाग)
  • द्वितीय – शोभा (अकाउंट्स विभाग)
  • तृतीय – निर्मला (मेडिकल विभाग)

🔹 थ्रो बॉल प्रतियोगिता

  • प्रथम – सावित्री (कार्मिक विभाग)
  • द्वितीय – निर्मला (मेडिकल विभाग)
  • तृतीय – मंजू (मेडिकल विभाग)

🔹 वाटर बॉल बैलेंसिंग प्रतियोगिता

  • प्रथम – कविता (एस एंड टी विभाग)
  • द्वितीय – रामनी (मैकेनिकल विभाग)
  • तृतीय – सरोजिनी (अकाउंट्स विभाग)

🔹 रंगोली प्रतियोगिता

  • प्रथम – आकांक्षा और कविता (एस एंड टी विभाग)
  • द्वितीय – टोनी (ऑपरेटिंग विभाग) और गीता (इंजीनियरिंग विभाग)
  • तृतीय – मंजू तिर्की और संगीता (मेडिकल विभाग)

समारोह में शामिल प्रतिष्ठित महिलाएं

इस अवसर पर सर्वो की अध्यक्षा निक्की हुरिया, सचिव भारती मीणा, लोपमुद्रा मिश्र, डॉ. नंदिनी षंड, रीनाबाला साहू, भारती पांडे, आरती तांती, गीता मिश्रा, निर्मला नंदा, बी. कमला, सुलता सरकार, सीमा राय, जी. मालती समेत रेलवे के आरपीएफ, कॉमर्शियल और अन्य विभागों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *