अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा प्रेस क्लब परिसर, धार्मिक-सामाजिक पहल की सदस्यों ने की सराहना
बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में विराजमान भगवान श्रीगणेश की गुरुवार शाम विधिवत आरती की गई। इस अवसर पर गार्गी फाउंडेशन बिलासपुर की अध्यक्ष बिंदु सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य एवं अन्य सदस्य शामिल हुए। आरती के दौरान प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
विधि-विधान से की गणपति की आराधना
गार्गी फाउंडेशन की महिलाओं और सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा का स्मरण किया। आरती के दौरान लगाए गए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पूजा के बाद उपस्थित सदस्य भाव-विभोर नजर आए।
प्रेस क्लब की पहल की सराहना
गार्गी फाउंडेशन की सदस्यों ने गणेशोत्सव के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ आपसी आत्मीयता और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं।
बड़ी संख्या में सदस्य और पत्रकार रहे मौजूद
आरती में रवि कुमार साहू, राजेंद्र गुप्ता, सत्येंश खंडेलवाल, चांदनी भारद्वाज, गरिमा सराफ, अधिवक्ता लीना अग्रहरी, अन्नू साहू, भारती मोदी, ममता साहू, रूचि सराफ, पूजा सिंह, क्षमा सिंह, प्रतीक सोनी और प्रियंका ठाकुर सहित गार्गी फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, शिव कुमार तिवारी, अमन सिंह, नारायण नोनिया और ललित गोपाल सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं पत्रकार भी आरती में शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीगणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।




