अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या, जीपीएम पुलिस ने 9 दिन में किया खुलासा

Advertisement
Advertisement

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले की पेंड्रा थाना अंतर्गत कोटमी चौकी पुलिस ने महिला हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात के महज 9 दिन के भीतर मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खेत में मिला था महिला का शव

26 जुलाई को ग्राम सेखवा में एक महिला का शव खेत में मिला था। मृतका की पहचान संतोषी बाई, पति स्वर्गीय इतवार सिंह आयाम, निवासी बैरा कलेवानार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी नान्हू प्रसाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते महिला की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद उसने शव को खेत में फेंक दिया था।

हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सफेद गमछा भी बरामद कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संवाददाता : बिपत सारथी
मो. : 8120951891

Advertisement
Share This Article