Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
NTA प्रमुख ने बताया कि JEE, NEET और CUET जैसे बड़े एग्जाम में सेंटर आवंटन केवल शहर की पसंद से नहीं, बल्कि विषय कॉम्बिनेशन, शिफ्ट और सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करता है.
देश में हर साल होने वाली बड़ी प्रवेश परीक्षाओं के समय एक शिकायत बार-बार सुनाई देती है “मुझे मेरी पसंद का एग्जाम सिटी नहीं मिला.” इस बार भी JEE, NEET और CUET की परीक्षाओं के बाद हजारों छात्रों ने यही सवाल उठाया. अब इस पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने विस्तार से जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि करोड़ों उम्मीदों के बीच परीक्षा केंद्र तय करना सिर्फ शहर चुनने का काम नहीं, बल्कि बहुत मुश्किल है.
इस साल JEE Main, NEET UG और CUET UG में मिलाकर करीब 55 लाख रजिस्ट्रेशन हुए. JEE Main में 16 लाख से ज्यादा, NEET UG में लगभग 22.7 लाख और CUET UG में 15.68 लाख छात्रों ने आवेदन किया. इनमें से कई छात्र एक से ज्यादा परीक्षा में भी बैठे. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराना अपने आप में बड़ी चुनौती है.


