नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की. इस सूची में मैनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार को भी बदल दिया गया है.
सूची के अनुसार आशुतोष बर्मा सीताई (एससी) से, गिरिजा शंकर रॉय नटबारी से, सोमा ठाकुर बागदा (एससी), उत्तम कुमार बनिक मगराहाट पुरब से, देबांगशु पांडा फाल्टा से, देबाशीष धर सोनारपुर उत्तर से, संतोष पाठक चौरंगी से, श्यामल हाती हावड़ा दक्षिण से, रंजन कुमार पुआल पंचला से, पीयूष कांतिल दास चांदीपुर से, प्रदीप लोढ़ा गरबेटा से, मानव गुहा मेमारी से और अरिजीत रॉय अरिजीत रॉय बाराबनी से से चुनाव लड़ेंगे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले डालिम रॉय ने मयनागुड़ी (SC) विधानसभा क्षेत्र से कौशिक रॉय की जगह ली. इससे पहले, 25 मार्च को BJP ने राज्य की सभी 294 सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ होने वाले कड़े मुकाबले के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया.
बीजेपी ने अब तक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए कुल 287 उम्मीदवार घोषित किए हैं. पहली सूची में 144, दूसरी सूची में 111, तीसरी सूची में 19 और अब चौथी सूची में 13 उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य में चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को जबकि दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी.
निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी. उम्मीदवारों को 9 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी. दूसरे चरण के लिए जिसमें 142 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है और नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को होगी. उम्मीदवार 13 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.
