आदिवासी छात्र संघ फुटबॉल टुर्नामेंट का विजेता बना विशाल ब्रदर्स

2 Min Read
Advertisement

मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव हुए शामिल, पुरुस्कार वितरण समारोह में  दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव हुए शामिल 

विधायक पुत्र सनी उरॉंव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया गया प्राईज वितरण

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर जामीद पंचायत ने अंतर्गत m शान्तिनगर मैदान पर (गोम्हा) राखी पर्व के अवसर पर आदिवासी छात्र संघ सिलफोड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विशाल ब्रदर्स और बजरंग स्पोर्टिग के बीच खेला गया। मैच में विशाल ब्रदर्स ने  बजरंग स्पोर्टिंग को 2-0 गोल से  हराकर जीत हासिल कर लिया।

इस तरह आदिवासी छात्र संघ द्वारा आयोजित फुटबॉल टुर्नामेंट 2024 के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। फुटबॉल टुर्नामेंट के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुखराम उरॉंव फुटबॉल टुर्नामेंट में शामिल हुए। साथ में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य एवं आदिवासी कला संस्कृति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन बोदरा भी मौजूद रहे।

खेल के दौरान ही विधायक सुखराम उरॉंव क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए जाने के कारण पुरुस्कार वितरण समारोह में उनके सुपुत्र सह झामुमो नेता सह दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरॉंव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, मुखिया सोमनाथ कोया, गुलकेड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो नेता दया सागर केराई, कश्मीर कांडेयोंग आदि मंचासिन रहे। उनके हाथों विजेता एवं  उपविजेता सहित पुरस्कार के हकदारों को पुरस्कृत किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *